Punjab Govt
HomePunjabAmritsarPunjab News: इस इलाके में चली गोलियां, एक घायल, देखें वीडियो

Punjab News: इस इलाके में चली गोलियां, एक घायल, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

अमृतसरः जिले में एक बार फिर से अपराध की वारदातें बढ़ती हुई दिखाई दे रही हैं। दरअसल, आए दिन गोलियां चलने की घटनाएं सामने आ रही हैं। ताजा मामला जंडियाला गुरु में एक बार फिर से चली गोलियां चलने का सामने आया है। जहां अज्ञात व्यक्तियों द्वारा नौजवान पर गोलियां चलाई गई। हादसे में घायल नौजवान के पैर पर गोली लगी है। घायल नौजवान की पहचान आकाशदीप के रूप में हुई है।

आकाशदीप को उपचार के लिए अमृतसर के निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। वहीं घटना की सूचना मिलते मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई। मौके पर पुलिस को गोली के खोल भी बरामद हुए है। पीड़ित परिवार का कहना है कि डेढ़ साल पहले ही उसके पिता रामचरण उर्फ बाबा की गोलियां मारकर हत्या कर दी गई थी। आज उसके बेटे पर कुछ अज्ञात व्यक्तियों द्वारा गोलियां चलाई गईं। मिली जानकारी के अनुसार हमलावारों द्वारा 10 से 12 फायर किए गए।

हादसे में आकाशदीप के दाएं पैर के ऊपर गोली लगी। बता दें कि जंडियाला गुरु में देर रात कांग्रेस नेता के ऊपर गोलियां चलने की घटना सामने आई थीं। गोलियां चलने का कारण पुरानी रंजिश बताया गया था। उस घटना में हमलावारों द्वारा तेजधार हथियार भी इस्तेमाल किए गए। इस झगड़े में भी एक व्यक्ति हथियार लगने से घायल हुआ था और उसे इलाज के लिए अमृतसर अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -