लुधियानाः जिले में आए दिन गोलियां चलने की घटनाएं सामने आ रही है। वहीं ताजा मामला मोती नगर इलाके में गोलियां चली है। जिसमें कुछ युवकों ने रंजिशन एक युवक को गोली मार दी। हादसे में घायल युवक की पहचान अमित कुमार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि 25 फरवरी को अमित की छाती पर गोली लगी है। जिसे इलाज के लिए प्राइवेट अस्पताल में एडमिट करवाया गया। वहीं इस मामले में आज थाना मोती नगर की पुलिस ने आरोपी राजू, रिहान, ट्ल्लू, लक्की और उनके 6 अज्ञात साथियों पर केस दर्ज किया है।
घायल अमित कुमार ने पुलिस को बताया कि वह अपने दोस्त बिट्टू और प्रदीप के पास खड़ा बातें कर रहा था। इस दौरान उक्त आरोपी वहां पर आए और उस पर फायरिंग कर दी। जोकि गोली उसकी छाती पर लगी। इसके साथ आरोपी हवाई फायर करते हुए मौके से फरार हो गए। उधर,सूचना के थाना मोती नगर के एएसआई सुलखन सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होने आरोपिया पर केस दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।
