लुधियानाः जिले के शेरपुर कलां इलाके में 2 गुटों में देर रात हुए विवाद में फायरिंग हुई। फायरिंग की आवाज सुनकर लोगों में दहशत का माहौल पाया गया और कई दुकानदार दुकानें बंद करके भाग गए। इस घटना में सब्जी मंडी से खरीददारी करके पिता के साथ घर लौट रही किशोरी की कलाई पर गोली के छर्रे या गोली लग गई। जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां डाक्टरों के मुताबिक किशोरी के हाथ का एक्सरे करवाया जाएगा, उसके बाद पता चलेगा कि छर्रे लगे है या गोली। घायल किशोरी की पहचान मैरी के रूप में हुई है।
2 गुटों में हुए वि*वा*द में चली गो/लियां, नाबालिग घा*यल, देखें वीडियो #PunjabNews #BreakingNews #GunshotIncident #MinorInjured #PunjabUpdates #ViralVideo #PunjabCrime pic.twitter.com/VBeJYqi3g3
— Encounter India (@Encounter_India) September 13, 2025
मामले की जानकारी देते हुए सरबजीत सिंह ने कहा कि वह सब्जी मंडी गया हुआ था। मंडी से वह वापिस लौटा ही था। गली में पहले से कुछ युवक खड़े थे। कुछ देर बाद अचानक गली में गोलियां चलने की आवाज आने लगी। फायरिंग इतनी अधिक हुई कि लोग दुकानें बंद करके भाग गए। कुछ देर बाद मेरी भतीजी मैरी और बहन मेरे पास आए। मैरी की कलाई से खून बह रहा था। अब पता नहीं उसकी कलाई पर गोली लगी है या छर्रे लगे है।
मैरी को तुरंत घायल अवस्था में सिविल अस्पताल लेकर आए। मैरी 9वीं कक्षा की स्टूडेंट है। गली में सीसीटीवी कैमरें लगे है पुलिस अपने स्तर पर यदि चैक करे तो पूरा मामला क्लियर पता चल सकता है कि गोलियां चलाने वाले कौन लोग है। फिलहाल सिविल अस्पताल में उसका उपचार किया जा रहा है। अस्पताल में तैनात डाक्टरों द्वारा संबंधित थाना पुलिस को भी सूचना दी जा रही है।
