Punjab Govt
HomePunjabSangrurPunjab News: कोर्ट से पेशी से लौट रहे दो गुटों में चली...

Punjab News: कोर्ट से पेशी से लौट रहे दो गुटों में चली गोलियां

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

बरनालाः कोर्ट से पेशी से लौट रहे दो गुटों में बरनाला बठिंडा हाईवे पर हिंसा का सामना करना पड़ा। इस बीच मारपीट व गोली चलने से दो युवक घायल हो गए जबकि दो अन्य को बरनाला पुलिस ने काबू करके उनसे पूछताछ शुरू कर दी हैं। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस और डीएसपी बरनाला सतवीर सिंह बैंस ने बताया कि क्रिमिनल गैंग के दो गुटों जिनकी बीते दिन बरनाला कोर्ट में पेशी थी पेशी भुगत कर वापसी में दोनों पक्षों में किसी बात को लेकर आपस में झगड़ा होने पर खूनी तकरार हो गई।

जिसमें दो युवक घायल हो गए व घटनास्थल से फरार हो गए। जबकि पुलिस ने दो युवकों को काबू कर लिया हैं। उन्होंने बताया कि भिड़ने वाले युवकों पर पहले भी कई आपराधिक केस दर्ज हैं व अधिकतर आरोपी युवक बरनाला के ही निवासी हैं। डीएसपी सतवीर सिंह बैंस ने बताया कि बरनाला पुलिस अलग-अलग टीमों के जरिए मामले की जांच कर रही है और बाकी आरोपी जो इधर-उधर छुपे हुए हैं उनके बारे में अलग-अलग टीमें बनाकर उनकी तलाश शुरू कर दी गई है।

प्रत्यक्षदर्शी कर्म सिंह आदि ने बताया कि दोनों गुटों के युवक कई गाड़ियों में सवार थे। उनके पास पिस्तौल व तलवार, किरच आदि हथियार थे, जिन्होंने एक-दूसरे पर जानलेवा हमला कर एक-दूसरे को गंभीर रूप से घायल कर दिया था। पुलिस के आने से पहले ही घायल भी वहां से फरार हो गए थे।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -