फाजिल्काः पंजाब में मान सरकार ने नश तस्करों के खिलाफ कार्रवाई करनी शुरू कर दी है। इसी के चलते पिछले कुछ दिनों से तस्करों के घरों पर मान सरकार द्वारा बुलडोजर चलाया जा रहा है। वहीं आज मोहाली और फाजिल्का में तस्करों के घरों पर मान सरकार ने कार्रवाई की है। वहीं आज अबोहर के सीडफार्म में भी जिले के एसएसपी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने अभियान चलाते हुए एक नशा तस्कर परिवार के मकान को बुलडोजर से तहस-नहस कर दिया। उक्त परिवार का मुख्यिा और उसका बेटा पहले से ही नशा तस्करी के मामले में जेल में बंद है।
जानकारी के अनुसार जिले के एसएसपी वरिन्द्र सिंह बराड़ के आदेशों पर पुलिस बल आज सीडफार्म में बुलडोजर लेकर पहुंचा और गांव की पंचायत के समक्ष ही गांव के नशा तस्कर बोहड सिंह जिस पर 21 मुकदमे नशे के दर्ज है और वह तथा उसका बेटा नशा तस्करी में जेल में बंद है उनके मकान को बुलडोजर से तोड़ दिया गया। इस मौके पर एसएसपी ने बताया कि यह परिवार पिछले लंबे समय से चिट्टे का नशा करता था और परिवार के लोग नशा बेचने के साथ-साथ खुद भी नशा करते थे। मकान को तोड़ने से पहले परिवार की महिलाओं को बाहर निकालकर उनके घर का जरूरी सामान भी बाहर निकलवा दिया गया।