Punjab Govt AD
HomePunjabLudhianaPunjab News: हॉस्टल के कमरे में फंदे से लटका मिला 20 वर्षीय...

Punjab News: हॉस्टल के कमरे में फंदे से लटका मिला 20 वर्षीय युवती का शव

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

लुधियानाः जिले में हरदोई की रहने वाली 20 वर्षीय युवती की संदिग्ध परिस्थियों में मौत हो गई। मृतिका का शव उसके हॉस्टल के कमरे में फंदे से लटका हुआ मिला। घटना चंडीगढ़ रोड स्थित परमजीत कॉलोनी के वर्धमान इंडस्ट्री गर्ल्स हॉस्टल की है। मृतका की पहचान जीवन नगर निवासी आकांक्षा गौतम के रूप में हुई है। थाना फोकल प्वाइंट के जांच अधिकारी स्वर्ण सिंह ने बताया कि आकांक्षा रविवार रात नाइट ड्यूटी पर थी।

पूरे दिन उसके कमरे का दरवाजा न खुलने पर हॉस्टल में रहने वाली अन्य लड़कियों ने इसकी सूचना वरिष्ठ अधिकारियों को दी। सूचना पर पहुंची फोकल प्वाइंट पुलिस ने जब कमरा खोला, तो आकांक्षा दुपट्टे से छत से लटकी मिली। आसपास के कमरे में रहने वाली लड़कियों के अनुसार, आकांक्षा लुधियाना में अकेली रहती थी, जबकि उसका परिवार उत्तर प्रदेश के हरदोई में रहता है।

उसके पिता का पहले ही निधन हो चुका है और परिवार में उसके दो छोटे भाई-बहन हैं। आकांक्षा सबसे बड़ी थी और नौकरी कर परिवार का सहारा बनी हुई थी। पुलिस ने शव को सिविल अस्पताल की मोर्चरी में पोस्टमॉर्टम के लिए रखवाया है और परिवार को घटना की सूचना दे दी है। परिवार के पहुंचने के बाद पोस्टमॉर्टम कराया जाएगा। मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt AD

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -