Punjab Govt
HomePunjabPunjab News: Car मोड़ने को लेकर खूनी विवाद, महिला सहित 4 घायल,...

Punjab News: Car मोड़ने को लेकर खूनी विवाद, महिला सहित 4 घायल, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

अमृतसरः जिले के काले घनपुर गांव में गाड़ी मोड़ने को लेकर खूनी विवाद का मामला सामने आया है। घटना में परिवार के कुछ लोग घायल हुए हैं जिनमें एक महिला भी शामिल है। घटना के बाद पुलिस को सूचित कर दिया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी देते जसपाल सिंह ने बताया कि वह गली में डेयरी चलाता है और उसका हरप्रीत कौर से अक्सर इसी बात को लेकर झगड़ा होता रहता है। बीती शाम गाड़ी को प्लॉट की तरफ मोड़ने को लेकर झगड़ा हो गया। जसपाल के मुताबिक, हरप्रीत कौर ने अपने रिश्तेदारों और दोस्तों को बुलाया जिन्होंने उसके घर के बाहर धारदार हथियारों से उस पर हमला कर दिया। हमले में जसपाल सिंह, उसकी पत्नी कुलदीप कौर और बेटा गंभीर रूप से घायल हो गए। जसपाल ने आरोप लगाया कि कुलदीप कौर के कपड़े फाड़ दिए गए और उसे अपमानित किया गया। उसने कहा कि यह घटना घर के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है और उसने प्रशासन से न्याय की मांग की है।

दूसरी ओर, हरप्रीत कौर ने अपना पक्ष रखते हुए बताया कि उनके पति बीएसएफ में हैं और वह अक्सर घर पर अकेली रहती हैं। उनके अनुसार, जब उनका भतीजा गली में गाड़ी पीछे कर रहा था, तो उनकी गाड़ी का टायर उनके प्लाट में चला गया जिसको लेकर परजीत सिंह ने उन्हें गालियां देनी शुरू कर दीं। कुछ देर बाद परजीत सिंह ने अपने माता-पिता के साथ मिलकर उन पर हमला कर दिया, जिसमें उनका हाथ टूट गया। हरप्रीत कौर ने पुलिस से न्याय की भी मांग की।

इस मामले पर छेहरटा थाने के एसएचओ ने बताया कि जसपाल सिंह की ओर से लिखित शिकायत मिली है। पुलिस पूरी जांच कर रही है और जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। यह मामला गांव में तनाव का कारण बन गया और लोग दोनों पक्षों से शांति बनाए रखने की अपील कर रहे हैं।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -