Punjab Govt AD
HomePunjabLudhianaPunjab News: रेहड़ी को लेकर हुआ खूनी संघर्ष, भिड़े दुकानदार, चले लात-घूंसे,...

Punjab News: रेहड़ी को लेकर हुआ खूनी संघर्ष, भिड़े दुकानदार, चले लात-घूंसे, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

लुधियानाः जिले के व्यस्त किताब बाज़ार और बिजली मार्केट में आज उस समय माहौल गरमा गया, जब टिक्की की रेहड़ी हटाने को लेकर 2 पक्षों में जमकर हाथापाई हुई। इस दौरान आरोप है कि किताब बाज़ार के प्रधान ने अपने साथियों के साथ मिलकर बिजली मार्केट के दुकानदार पर हमला किया, जिसकी सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है। पुलिस ने मामले की जाँच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार बिजली मार्केट के दुकानदारों ने चौक पर अवैध रूप से लग रही टिक्की की रेहड़ी को लेकर नगर निगम में शिकायत दी थी।

शुक्रवार को जब निगम की टीम कार्रवाई करने पहुंची तो मौके पर विवाद की स्थिति बन गई। बिजली मार्केट के दुकानदार मनप्रीत सिंह ने बताया हमने निगम को शिकायत दी थी, जिसके बाद टीम कार्रवाई करने आई थी। तभी किताब बाज़ार के प्रधान बंटी अपने बेटों और साथियों के साथ वहां पहुंचे और गाली-गलौज शुरू कर दी। हमलावरों ने दुकान में घुसकर तोड़फोड़ की और लोहे की रॉड से हमला किया। मनप्रीत ने आरोप लगाया कि उन्हें जान से मारने की धमकियां दी जा रही हैं और उनकी जान को खतरा है।

उधर, किताब बाज़ार के प्रधान बंटी ने इन आरोपों को नकारते हुए अपना पक्ष रखा। बंटी का कहना है कि जब वे मौके पर पहुँचे तो उन्होंने सिर्फ इतना कहा कि अगर टिक्की वाले की टेबल हटवा रहे हो तो पहले अपनी दुकान के बाहर रखा अतिक्रमण हटाओ। इसके बाद दूसरे पक्ष ने उनके साथ बदतमीजी और गाली-गलौज शुरू की। बंटी ने दावा किया कि हमला उन पर हुआ है और वे इसकी शिकायत करने पुलिस चौकी जा रहे हैं। कोतवाली पुलिस चौकी के अधिकारियों ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि टिक्की की रेहड़ी को लेकर दो पक्षों में विवाद हुआ है। सीसीटीवी फुटेज को कब्जे में लेकर जाँच की जा रही है। दोनों पक्षों को थाने बुलाया गया है और बयान दर्ज करने के बाद उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt AD

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -