Punjab Govt AD
HomePunjabLudhianaPunjab News: Black Marketing के खेल का भंडाफोड़, LPG Gas Agency पर...

Punjab News: Black Marketing के खेल का भंडाफोड़, LPG Gas Agency पर MLA की Raid, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

लुधियानाः जिले के शेरपुर इलाके में गैस सिलेंडर की किल्लत और धांधली को लेकर विधायक रविंद्र कौर छीना ने कड़ा रुख अपनाया है। उपभोक्ताओं की लगातार मिल रही शिकायतों के बाद विधायक ने गैस एजेंसी पर रेड की जिससे एजेंसी संचालकों में हड़कंप मच गया। इलाका निवासियों ने विधायक के सामने अपना दुखड़ा सुनाते हुए बताया कि उनके साथ डिजिटल स्तर पर धोखाधड़ी हो रही है। बुकिंग के कुछ ही समय बाद मोबाइल पर सक्सेसफुल डिलीवरी का मैसेज आ जाता है। कागजों और मैसेज में डिलीवरी पूरी दिखाई जा रही है लेकिन हकीकत में उपभोक्ताओं के घर तक सिलेंडर नहीं पहुंच रहा।

जब लोग एजेंसी जाते हैं तो उन्हें सटॉक खत्म होने की बात कहकर वापस भेज दिया जाता है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि एजेंसियां जानबूझकर कृत्रिम कमी पैदा कर रही हैं। लोगों का मानना है कि घरेलू कोटे की गैस को ऊंचे दामों पर व्यावसायिक क्षेत्रों में ब्लैक में बेचा जा रहा है। रसोई पर मार सिलेंडर न होने के कारण घरों में चूल्हे ठंडे हैं और मध्यमवर्गीय परिवारों को मजबूरन बाहर से महंगा खाना मंगवाना पड़ रहा है जिससे बजट बिगड़ गया है।

रेड के दौरान रिकॉर्ड में विसंगतियां पाए जाने पर विधायक ने एजेंसी मालिकों को मौके पर ही जमकर फटकार लगाई। विधायक ने स्पष्ट लहजे में कहा जनता के हक की गैस चोरी करना बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अगर 24-48 घंटों के भीतर सप्लाई सामान्य नहीं हुई और ब्लैक मार्केटिंग बंद नहीं की गई तो एजेंसी का लाइसेंस रद्द करवाकर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। वही उनकी और से फ़ूड एंड सप्लाई को भी फ़ोन कर जाँच के लिए कहा गया है

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt AD

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -