Loading...
Punjab Govt
HomePunjabAmritsarPunjab News: संविधान को लेकर BJP नेता Tarun Chugh ने कही ये...

Punjab News: संविधान को लेकर BJP नेता Tarun Chugh ने कही ये बात, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

अमृतसरः भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ ने कर्नाटका में संविधान बदलने की चल रही चर्चाओं पर कहा कि डॉ. भीमराव अंबेडकर द्वारा लिखा संविधान कोई कहानी नहीं है जिसे कोई भी बदल सके। यह संविधान कभी नहीं बदला जाएगा और धर्म के नाम पर आरक्षण गैर-कानूनी और गैर-संवैधानिक है। इंडिया गठबंधन के नेताओं द्वारा बार-बार संविधान के साथ छेड़छाड़ करने की कोशिशें की जा रही हैं।

संविधान में बदलाव की चर्चाएं एक बड़े साजिश का हिस्सा लग रही हैं और इसके साथ ही डॉ. भीमराव अंबेडकर और संविधान निर्माताओं की बेइज़्जती हो रही है। उन्होंने देश की सेना के बारे में बोलते कहा कि पिछले 11 वर्षों में देश की सेना ने देश की सीमाओं पर खड़े होकर आतंकवाद का खात्मा किया है और केंद्र द्वारा आतंकवाद खत्म करने के लिए उन्हें भी खुली छूट दी गई है।

उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी के सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल केवल झूठ के सहारे बयानबाजी करते दिखाई देते हैं। डॉ. भीमराव अंबेडकर और शहीद भगत सिंह लोगों के दिलों में बसे हुए हैं और केजरीवाल उनके नाम का सहारा लेकर झूठी राजनीति करते हैं। उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल ने लोकतंत्र और लोकपाल को खत्म कर दिया है। अरविंद केजरीवाल केवल प्रचार के भूखे हैं। केजरीवाल साहब राजनीति में खुद बेरोजगार हो चुके हैं और जो वादे उन्होंने पंजाब में किए थे, वो भी वादे वो पूरे नहीं कर पाए।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -

You cannot copy content of this page