मोहालीः आय से अधिक संपत्ति मामले में शिरोमणि अकाली दल के सीनियर नेता बिक्रम मजीठिया आज कोर्ट में पेश होने पहुंचे। दऱअसल, बिक्रम मजीठिया को विजिलेंस की टीम ने 25 जून 2025 को आय से अधिक संपत्ति मामले में गिरफ्तार किया था। इस मामले में जेल में रहे बिक्रम मजीठिया ने मोहाली कोर्ट का रूख किया। वहां कोर्ट से जमानत याचिका खारिज के बाद उन्होंने हाईकोर्ट और उसके बाद सुप्रीम कोर्ट का रूख किया और सुप्रीम कोर्ट से उन्हें जमानत मिल गई।
सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिलने के बाद मजीठिया दूसरी बार मोहाली कोर्ट में पेश होने पहुंचे है। मजीठिया के केस को लेकर अब 18 अप्रैल को सुनवाई होगी। वहीं सुनवाई को लेकर मजीठिया ने कहाकि वह आज आय से अधिक सपंत्ति मामले में कोर्ट में पेश हुए है। मजीठिया ने कहा कि उन्हें अदालत पर भरोसा है और उन्हें यकीन है कि कोर्ट से उन्हें इंसाफ मिलेगा और मिला भी है।