Punjab Govt Advertisement
HomePunjabLudhianaPunjab News: हाथों में हथियार लेकर हुल्लड़बाजी करते बाइक सवार, वीडियो वायरल

Punjab News: हाथों में हथियार लेकर हुल्लड़बाजी करते बाइक सवार, वीडियो वायरल

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

लुधियानाः फिरोजपुर रोड पर युवकों द्वारा हाथों में हथियार लेकर हुल्लड़बाजी करने की वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। वायरल वीडियो में बाइक पर सवार 3 हुल्लड़बाजी कर रहे है। इस दौरान एक युवक हाथ में तलवार पकड़े हुए दिखाई दे रहा है। बाइक पर बैठे तीनों युवकों द्वारा सरेआम ट्रैफिक नियमों की धज्जियां उड़ाई जा रही है। बिना हेल्मेट लिए एक युवक के हाथ में तेजधार है, जिसे लहराता हुआ वह सड़क किनारे खड़े ऑटो पर मारता है। युवकों द्वारा की जा रही हुल्लड़बाजी और हाथों में हथियार लेकर घूमने की वायरल को लेकर इलाका निवासियों में दहशत का माहौल पाया जा रहा है।

दरअसल, इस घटना को राहगीर ने कैमरे में कैद कर लिया और इसे सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया। वहीं वीडियो वायरल के बाद पुलिस हरकत में आ गई है। मामले की जानकारी देते हुए डीसीपी हरपाल सिंह द्वारा इस मामले को गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है। डीसीपी ने कहा कि युवकों द्वारा हाथों में तेजधार हथियार लेकर हुल्लड़बाजी करके शहर का माहौल खराब करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि बाइक के नबंर से युवकों की पहचान की जा रही है, जल्द युवकों के खिलाफ सख्त एक्शन लिया जाएगा।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt Advertisement

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -