Punjab Govt AD
HomeBreaking NewsPunjab News: राजनीति में बड़ा उलटफेर, कांग्रेस के संपर्क में AAP Party...

Punjab News: राजनीति में बड़ा उलटफेर, कांग्रेस के संपर्क में AAP Party के 30 विधायक !

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

चंडीगढ़ः दिल्ली में भाजपा ने 27 साल बाद सत्ता में वापसी की है। चुनावी नतीजों के बाद जहां राजनीति में हलचल मची हुई है। वहीं दूसरी ओर दिल्ली में आम आदमी पार्टी की हार के बाद पंजाब कांग्रेस के नेता प्रताप सिंह बाजवा ने बड़ा हमला बोला है। मीडिया को जानकारी देते हुए बाजवा ने कहा है कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान अगले एकनाथ शिंदे हो सकते है। बाजवा ने दिल्ली नतीजों पर बोलते हुए कहा कि केजरीवाल अब पंजाब के सीएम बनेंगे।

उन्होंने यह भी दावा किया कि आप में अब बड़ी उथल पुथल सामने आएगी। बाजवा कांग्रेस के उन नेताओं में शामिल हैं जो कांग्रेस के आप से गठबंधन के हमेशा खिलाफ रहे हैं। बाजवा ने दावा किया दिल्ली में आप की हार के बाद पार्टी की प्रदेश इकाई में फूट की भविष्यवाणी की है। बाजवा ने कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान, महाराष्ट्र के एकनाथ शिंदे की तरह बगावत कर सकते हैं। उनका यह भी कहना है कि 30 से ज़्यादा आप विधायक कांग्रेस के संपर्क में हैं। ये विधायक दल बदलने के लिए तैयार हैं।

दिल्ली की सत्ता पर काबिज होने के बाद आम आदमी पार्टी (आप) ने पंजाब में 2022 के चुनावों प्रचंड जीत हासिल की थी। पंजाब की 117 सदस्यों वाली विधानसभा में आम आदमी पार्टी को 92 सीटों पर जीत मिली थी। मोटे तौर पर आप के पास बहुमत के लिए जरूरी 59 सीटों से कहीं ज्यादा सीटें हैं। आप के मौजूदा विधायकों की संख्या 93 है। ऐसे में भगवंत मान सरकार को फिलहाल कोई खतरा नहीं दिख रहा है, लेकिन दिल्ली नतीजों पर कांग्रेस नेता ने बड़ा तंज कसा है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt AD

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -