Punjab Govt AD
HomePunjabAmritsarPunjab News: भगवान वाल्मीकि क्रांति सेना ने किया रोष प्रदर्शन, एडीसी को...

Punjab News: भगवान वाल्मीकि क्रांति सेना ने किया रोष प्रदर्शन, एडीसी को सौंपा पत्र, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

अमृतसरः भगवान वाल्मीकि क्रांति सेना द्वारा आज डीसी कार्यालय पर एडीसी को मांग पत्र सौंपा गया। इस मौके पर संगठन के जिला गुरदासपुर अध्यक्ष वीर सिंह ने बताया कि यह मामला काफी पुराना है। गांव बुलारा, ब्लॉक तर्सिक्का से संबंधित दर्शन सिंह ने 1983 में अपनी 4 कनाल 12 मरले जमीन पंजाब सरकार के भलाई विभाग को बेच दी थी। सरकार को पूरा भुगतान होने के बावजूद भी उक्त व्यक्ति ने जमीन खाली नहीं की और आज तक उस पर कब्जा बना हुआ है।

वीर सिंह ने कहा कि उस जमीन को तब गांव के 354 घरों के लिए कब्रिस्तान बनाने की सुविधा हेतु रखा गया था। लेकिन धनाढ्य और उच्च जाति के लोगों ने उस पर जबरन कब्जा कर रखा है। इस कारण समाज के लोग पिछले 35-40 वर्षों से मिल्खा सिंह की 9 मरले निजी जमीन पर कब्रिस्तान बनाने के लिए मजबूर हैं।

अब कुछ प्रभावशाली लोगों द्वारा राजनीतिक दबाव के तहत पुलिस के साथ मिलकर भाईचारे की महिलाओं को तंग करने और कब्रिस्तान बनाने से रोकने के प्रयास किए जा रहे हैं। संगठन ने आरोप लगाया कि पुलिस ने गांव में घोषणा करवा दी है कि यदि कोई भी कब्रिस्तान बनाएगा तो उसके बच्चों समेत उसके खिलाफ केस दर्ज किए जाएंगे। यह कार्रवाई गरीब भाईचारे के विरुद्ध सीधा अन्याय है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt AD

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -