लुधियाना : थाना जमालपुर के इलाके हुंदल चौक में पति द्वारा पत्नी के हत्या करने की खबर है। हत्या की वजह बेटे की चाह सामने आई है। मृतका की पहचान प्प्रियंका पत्नी अमित कुमार के रूप मे हुई है। दोनों की शादी 3 साल पहले हुई थी। प्रियंका ने सवा महीना पहले एक बच्ची को जन्म दिया था।
अमित के बेटे की चाह के कारण दोनों मे झगड़ा रहता था। लेकिन इस बार हुए झगडे ने विकराल रूप ले लिया और अमित ने गुस्से मे आकर प्रियंका का गला दबा कर मर्डर कर दिया। अपने अपराध को छुपाने के लिए हत्या करने के बाद अमित ने मोहल्ले में पत्नी के बेसुध होने का नाटक किया। जिसके बाद वह डाक्टर को लेकर लाया जिसने चैकअप करने पर महिला को मृतक करार कर दिया। जिसके बाद अमित ने पत्नी के भाई और उसकी बहन की सूचना दे दी।
मृतक प्रियंका के पास पहुंच कर जब बहन के गले पर हाथों के निशान देखे तो उसने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर अमित को गिरफ्तार कर लिया। थाना जमालपुर के प्रभारी कुलबीर सिंह ने बताया कि प्रियंका के शव को मोचर्री में पोस्टमार्टम के लिए रखवा दिया है। पुलिस ममले की जांच कर रही है।
