अमृतसरः जिले के गुरु नानक देव अस्पताल में नवजात बच्चा चोरी हो गया। दरअसल, बेबे नानाकी वार्ड से 3 दिन के नवजात शिशु का अपहरण कर लिया गया। इस घटना के बाद अस्पताल प्रशासन और पुलिस में हलचल मच गई। मिली जानकारी के अनुसार, शिशु अपनी मां के साथ बेबे नानाकी वार्ड में था। वहीं शिशु की मां ने बताया कि 3 दिन पहले ही उसने बच्चे को जन्म दिया था। उसने कहा कि आज बच्चे को इलाज के लिए अस्पताल लाया गया था, लेकिन इसी दौरान एक महिला बच्चे को उठाकर लेकर भाग गई।
मां ने पुलिस को बताया कि यह उसका पहला बच्चा था और वह किसी भी तरह बच्चे की सुरक्षा सुनिश्चित करना चाहती थी। वहीं अस्पताल के स्टाफ और अन्य लोगों के अनुसार, महिला ने बच्चे को अचानक उठाकर बाहर चली गई। पुलिस अधिकारियों ने इस घटना की पुष्टि की है और कहा है कि वे इस मामले की जांच कर रहे हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि बच्चे के परिवार ने खुद उस महिला को उनके हवाले कर दिया और अब वे यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि वह महिला कौन थी और वह बच्चे को कहां ले गई, इस मामले में अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था की भी जांच की जा रही है।
उन्होंने आश्वासन दिया कि जल्द ही बच्चा चोरी करने वालों को पकड़ लिया जाएगा और बच्चे को सुरक्षित लौटाया जाएगा। पुलिस ने इस संबंध में अस्पताल के सीसीटीवी फुटेज और वहां मौजूद लोगों के बयान भी जुटाने शुरू कर दिए हैं। यह घटना लोगों के बीच चिंता और भय का माहौल पैदा कर रही है। कई लोग इस बात पर हैरान हैं कि कोई अस्पताल जैसे सुरक्षित स्थान से बच्चे को उठा सकता है। पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि यदि किसी ने घटना के समय कुछ देखा हो या किसी प्रकार की जानकारी हो, तो तुरंत सूचित करें।