लुधियानाः कबीर नगर की गली नंबर 11 में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब एक परिवार पर 10 से 15 लोगों ने मिलकर हमला बोल दिया। बताया जा रहा है कि हमलावरों ने घर में घुसकर ईंट-पत्थर बरसाए, दरवाजा तोड़ा, नकदी उड़ाई और परिवार के सदस्यों से मारपीट की। घटना की पूरी तस्वीरें सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गई हैं।
कबीर नगर में हम-लावरों ने घर पर बर*साएं ईं*-ट-पत्थर, देखें CCTV#KabirNagar #CCTVFootage #AttackNews #BreakingNews #StonePelting #CrimeAlert #ViralVideo #LocalNews #UttarPradeshNews #ViolenceIncident pic.twitter.com/ymTLWjegO8
— Encounter India (@Encounter_India) October 22, 2025
जानकारी देते पीड़िता हरजिंदर कौर ने बताया कि गली में किसी बात को लेकर झगड़ा हो रहा था। जब वह झगड़ा रुकवाने गईं, तो पड़ोस में रहने वाली ऊषा ने उनसे गाली-गलौज शुरू कर दी। हरजिंदर कौर के मुताबिक जब उसके पति वहां पहुंचे तो मामला शांत हो गया, लेकिन थोड़ी देर बाद बेटा ऊषा से बात करने गया तो उसके साथ भी मारपीट की गई।
हरजिंदर कौर का कहना है कि इसके बाद ऊषा और उसके परिवार वाले करीब 10 से 15 लोगों को साथ लेकर उनके घर पहुंच गए और जमकर ईंट-पत्थर बरसाए। घर का दवराजा तोड़ अंदर घुसकर सामान से भी तोड़फोड़ की। घर में पड़ी नकदी और बेटी का मोबाइल लेकर फरार हो गए। इस दौरान पति से भी मारपीट की जिससे उन्हें गंभीर चोटें पहुंची है।
पीड़िता ने बताया कि इस संबंधी पुलिस को शिकायत कर दी गई है, घर का काफी नुक्सान हुआ है। उन्हें जल्द इंसाफ दिया जाए। सीसीटीवी फुटेज में साफ दिखाई दे रहा है कि एक झुंड घर पर हमला कर रहा है और तोड़फोड़ कर रहा है। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है। अभी शिकायत मिली है। मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।