Punjab Govt
HomePunjabNawanshahrPunjab News: Doctor के अस्पताल पर गोलियां चलाकर हमलावर फरार, मांगी गई...

Punjab News: Doctor के अस्पताल पर गोलियां चलाकर हमलावर फरार, मांगी गई फिरौती, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नवांशहरः बंगा में गोलियां चलने की घटना सामने आई है। जहां बंगा के मुकंदरपुर रोड पर स्थित महिंदरा अस्पताल पर अज्ञात व्यक्तियों द्वारा गोलियां चलाई चलाई गई। मिली जानकारी के अनुसार डॉक्टर को फिरौती के लिए धमकियां मिल रही थी। जिसके तहत हमलावारों द्वारा घटना को अंजाम दिया गया। घटना की सूचना डॉक्टर द्वारा पुलिस को दे दी गई है। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। हालांकि घटना के बाद डॉक्टर द्वारा मीडिया से दूरी बनाई गई है। इस घटना को लेकर पुलिस अधिकारी भी कुछ बोलने को तैयार नहीं है, उनका कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।

दरअसल, डॉक्टर ओंकार सिंह को कई दिनों से फिरौती की धमकियां आ रही थी। बताया जा रहा है कि हमलावारों द्वारा डॉक्टर से 50 लाख रुपए की मांग की जा रही थी। इस मामले को लेकर डॉक्टर ने पुलिस को शिकायत भी दी थी और पुलिस द्वारा डॉक्टर के बयानों पर मामला दर्ज किया गया था। वहीं आज हमलावार अस्पताल पर गोलियां चलाकर फरार हो गए। दूसरी ओर पुलिस द्वारा अखबार लगाकर गोलियों के निशान को ढकने की कोशिश की जा रही है।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -