बठिंडाः काम से घर लौट रहे एक युवक पर दर्जनभर से अधिक हमलावरों ने तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। जिससे युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया है। फिलहाल आरोपी मौके से फरार हो गए। मामले संबंधी डीएसपी मनजीत सिंह ने बताया कि गांव महिराज का एक युवक भुच्चा कलां मेें कोरियर कंपनी में काम करता है।
Punjab News: घर लौट रहे युवक पर हमलावरों ने किया हथियारों से हमला, देखें वीडियो#BadassRaviKumar #MahakumbhFire #PunjabNews pic.twitter.com/ozGRm0pQyf
— Encounter India (@Encounter_India) February 7, 2025
जोकि कोरियर कंपनी से घर वापस आ रहा था कि दर्जन भर से अधिका नौजवान हथियारों के साथ कोरियर दफ्तर के बाहर आए और उक्त युवक पर हमला कर दिया। जिसके बाद युवक लहूलुहान हो गया। लोगों के इकट्ठा होते देख हमलावर मौके से फरार हो गए। जिसके बाद पुलिस को शिकायत दी गई। वहीं पुलिस ने हमले के वीडियों के आधार पर केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा। फिलहाल मारपीट क्यों की गई इस संबंधी कोई जानकारी नहीं लग पाई है।