Punjab Govt
HomeMohaliPunjab News: ASI ने विजिलेंस इंस्पेक्टर पर चढ़ाई कार, घायल, FIR, दर्ज

Punjab News: ASI ने विजिलेंस इंस्पेक्टर पर चढ़ाई कार, घायल, FIR, दर्ज

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

मोहाली: विजिलेंस टीम ने मोहाली पुलिस में तैनात एएसआई को रिश्वतखोरी के मामले में पकड़ने की कोशिश की। इस दौरान एएसआई ने भागने के दौरान विजिलेंस पर कार चढ़ा दी। इस घटना में विजिलेंस इंस्पेक्टर गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं घटना को अंजाम देकर आरोपी मौके से फरार हो गया। आरोपी की पहचान एएसआई कमलप्रीत शर्मा के रूप में हुई है।

विजिलेंस की टीम ने आरोपी के विरुद्ध सोहाना थाने में धारा 109 (हत्या में सहायता), 132 (सरकारी कर्मचारी को उसकी ड्यूटी से रोकने के इरादे से हमला), 221 (सरकारी कर्मचारी की ड्यूटी में बाधा डालना) और बीएनएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। वहीं विजिलेंस ने आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। भटौली, आनंदपुर साहिब के रहने वाले हरजिंदर सिंह ने विजिलेंस को शिकायत दी थी। उन्होंने बताया था कि वे पेशे से ड्राइवर हैं।

उनका साथी सतीश कुमार भी ड्राइवर है। आरोपी ASI सनेटा चौकी इंचार्ज था। 30 मई को उनके दोस्त के इलाके में सड़क हादसे में एक बाइक सवार की मौत हो गई। उस घटना में उसके दोस्त के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज किया था। इस दौरान चौकी के कर्मचारी ने सतीश के परिवार पर दबाव डाला कि उनके पुत्र को नुकसान पहुंचाया जाए।

जिसके बाद चौकी इंचार्ज ने उन्हें फोन किया और कहा कि वह दूसरी पक्ष से समझौता करने के लिए 50 हजार रुपये की मांग की। जिसकी शिकायत पीड़ित ने विजिलेंस को दी। विजिलेंस की टीम को पीड़ित ने शिकायत दी। जिसके बाद विजिलेंस की टीम ने जाल बिछाकर एएसआई को पकड़ने की कोशिश की, लेकिन एएसआई ने विजिलेंस इंस्पेक्टर पर कार चढ़ा दी और मौके से फरार हो गया।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -