Punjab Govt Advertisement
HomePunjabLudhianaPunjab News: इस मंडी में धान की आवक शुरू, प्रति क्विंटल इतने...

Punjab News: इस मंडी में धान की आवक शुरू, प्रति क्विंटल इतने रुपए में बिका धान, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

लुधियानाः माछीवाड़ा की अनाज मंडी में अगेती किस्म के धान बासमती 1509 की आवक शुरू हो गई है। मंगलवार को इसकी औपचारिक खरीद की शुरुआत आढ़ती एसोसिएशन के अध्यक्ष मोहित कुंद्रा और मार्केट कमेटी के चेयरमैन सुखविंदर सिंह गिल ने की।

आज खमाणों के लखनपुर गांव से किसान बारा सिंह मोहन (हेडों वाले) ने मंडी में अपनी फसल बेची, जिसे इनफिनिटी एग्रो इंडस्ट्री ने ₹3021 प्रति क्विंटल की दर से खरीदा। इसी तरह, जीएन ओवरसीज और लक्ष्मी राइस मिल ने लूथरा एंड संस तथा लूथरा ब्रदर्स आढ़ती के माध्यम से धान की खरीद ₹3111 प्रति क्विंटल में की। किसान बारा सिंह ने बताया कि उन्होंने अगेती बासमती की किस्म बोई थी और लगभग 20 से 22 क्विंटल की पैदावार प्राप्त की। उन्हें औसतन ₹3000 प्रति क्विंटल का भाव मिला।

आढ़ती एसोसिएशन के अध्यक्ष मोहित कुंद्रा ने बताया कि इस बार माछीवाड़ा मंडी में बासमती धान का भाव ₹3000 से ₹3200 प्रति क्विंटल के बीच मिल रहा है, जो क्षेत्र की अन्य मंडियों की तुलना में अधिक है। उन्होंने कहा कि माछीवाड़ा क्षेत्र में बासमती की खेती अधिक होने और निजी खरीदारों की संख्या ज्यादा होने के कारण किसानों को बेहतर दाम मिल रहे हैं। हालांकि, बाढ़ के कारण किसान कुछ परेशान हैं, लेकिन पिछले वर्ष की तुलना में इस बार बासमती का भाव बेहतर है। पिछले वर्ष यह ₹2500 से ₹2600 प्रति क्विंटल था, जबकि इस बार ₹3200 तक पहुंच गया है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt Advertisement

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -