Loading...
Punjab Govt
HomePunjabAmritsarPunjab News: ANTF ने हवाला नेटवर्क का किया भंडाफोड़, 5 करोड़ रुपए...

Punjab News: ANTF ने हवाला नेटवर्क का किया भंडाफोड़, 5 करोड़ रुपए के साथ 11 काबू

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

अमृतसरः पंजाब पुलिस की एंटी-नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने एजेंसियों के सहयोग से पाकिस्तान-समर्थित नारको-आतंकवाद हवाला नेटवर्क का पर्दाफाश करने में सफलता हासिल की है। इस दौरान पुलिस ने 5 ड्रग तस्करों, 3 हवाला कूरियर और 3 हवाला कारोबारियों सहित कुल 11 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने 5.09 करोड़ रुपए की ड्रग मनी बरामद की है जिसमें विदेशी मुद्रा भी शामिल है। इसी के साथ 372 ग्राम सोना और 4 लक्जरी वाहन भी आरोपियों से पकड़े गए हैं।

जानकारी देते डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि गिरफ्तार किए नशा तस्करों की पहचान अमृतसर के हरजिंदर सिंह उर्फ अजय (26), अमृतसर के हरमनजीत सिंह उर्फ हैरी (27), अमृतसर के सागर (28), बटाला के लवदीप सिंह उर्फ लाला (30) और अमृतसर के हरभाज सिंह उर्फ भेजा (30) के रूप में हुई है जबकि ड्रग हवाला मनी कोरियर के रूप में अमृतसर के सौरव उर्फ सौरव महाजन (24), अमृतसर के तनुश (28) और अमृतसर के हरमिंदर सिंह उर्फ हैरी (28) को गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार हवाला कारोबारियों की पहचान फगवाड़ा स्थित शर्मा फॉरेक्स मनी चेंजर के मालिक अशोक कुमार शर्मा (60), फगवाड़ा के मुटीयारपुर मोहल्ले के राजेश कुमार (50) और फगवाड़ा के सुखचैन नगर के अमित बांसल उर्फ सुनील (47) के रूप में हुई है। यह कार्रवाई 2 व्यक्तियों हरजिंदर सिंह उर्फ अजय और हरमनजीत सिंह उर्फ हैरी, जिन्हें 21 जनवरी, 2025 को 263 ग्राम हेरोइन और 5.60 लाख रुपये की ड्रग मनी के साथ गिरफ्तार किया गया था। 2 माह की जांच के बाद पंजाब पुलिस ने इस पूरे नेटवर्क को उजागर किया।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -

You cannot copy content of this page