पठानकोट: एक निजी मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल से सुरक्षा एजेंसी की टीम ने एक डॉक्टर को पूछताछ के लिए अपने साथ ले गई है। डॉक्टर की पहचान प्रारंभिक तौर पर रईस अहमद के रूप में बताई जा रही है। सूत्रों का कहना है कि एजेंसी कुछ संवेदनशील मामलों को लेकर उससे पूछताछ कर रही है।
रिपोर्ट के मुताबिक, संबंधित डॉक्टर 2020-2021 के दौरान अल-फलाह यूनिवर्सिटी फरीदाबाद में कार्यरत रहा था और वहां के कुछ डॉक्टरों से उसका निरंतर संपर्क बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि पठानकोट से पकड़ा गया डॉक्टर दिल्ली ब्लास्ट के मेन अक्यूसड डॉक्टर उमर के सम्पर्क में था।
शुरुआती एजेंसी इनपुट यह भी बताते हैं कि वह कुछ ऐसे व्यक्तियों के संपर्क में था जिनकी जांच सुरक्षा एजेंसियां पहले से कर रही हैं। हालांकि इस संबंध में कोई आधिकारिक पुष्टि सामने नहीं आई है। बताया जा रहा है कि पूछताछ के लिए ले जाए गए डॉक्टर का संबंध जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग क्षेत्र से है।