Punjab Govt AD
HomePunjabAmritsarPunjab News: बाबा साहेब की प्रतिमा से छेड़छाड़ की एक और CCTV...

Punjab News: बाबा साहेब की प्रतिमा से छेड़छाड़ की एक और CCTV फुटेज आई सामने

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

प्रशासन की लापरवाही आई सामने

अमृतसरः विरासती मार्ग में डॉ. बीआर आंबडेकर की प्रतिमा से छेड़छाड़ मामले को लेकर बीते दिन एक सीसीटीवी फुटेज सामने आई थी। आरोपी धर्म सिंह मार्केट की तरफ से आया था। जिसमें देखा जा सकता है कि आरोपी आकाशदीप सिंह बैग में हथौड़ा और पेट्रोल की बोतल लेकर बाबा साहेब की प्रतिमा के पास पहुंचा घूमता है। जिसके बाद उसने संविधान पर पेट्रोल छिड़कर कर आग लगा दी।

इस दौरान वह सीढ़ी के सहारे प्रतिमा के पास पहुंच हथौड़े से प्रतिमा को अखंडित करने लगा जाता है। गणतंत्र दिवस वाले दिन सीसीटीवी फुटेज में पंजाब पुलिस का कोई कर्मचारी प्रतिमा के पास दिखाई नहीं दे रहा है। ऐसे में घटना के दौरान प्रतिमा के पास सिक्योरिटी लैप्स को लेकर कई सवाल खड़े होने शुरू हो गए है। वहीं दूसरी ओर इस घटना में नगर निगम की लापरवाही भी सामने आई है। बताया जा रहा है कि प्रतिमा के पास सीढ़ी नगर निगम के फायर विभाग की तरफ लगाई गई थी। दरअसल, एक अन्य सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है।

जिसमें देखा जा सकता है कि बाबा साहेब की प्रतिमा के नजदीक नगर निगम के फायर विभाग की तरफ से ही यह सीढ़ी लगाई गई थी। इसका भी वीडियो सामने आया है। वीडियों गणतंत्र दिवस से एक दिन पहले 25 जनवरी 2025 की रात का है, जब 8.45 बजे के करीब नगर निगम की फायर विभाग की गाड़ी प्रतिमा के नजदीक पहुंची और वहां पर विभाग के कर्मचारियों ने करीब 8.57 बजे फायर ब्रिगेड की सीढ़ी हटाकर उस प्रतिमा के पास लगा दी। यह सीढ़ी सारी रात ही वहीं पर लगी रही। हैरानी की बात यह है कि गणतत्र दिवस वाले दिन भी सीढ़ी वहीं पर लगी रही।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt AD

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -