Punjab Govt AD
HomeChandigarhPunjab News: संयुक्त किसान मोर्चा का ऐलान, CM आवास के बाहर देंगे...

Punjab News: संयुक्त किसान मोर्चा का ऐलान, CM आवास के बाहर देंगे धरना

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

चंडीगढ़ः पंजाब की मंडियों में किसानों द्वारा धान पहुंच गई। लेकिन सरकार द्वारा धान नहीं उठाई जा रही। जिसके चलते बीते दिन किसानों ने पंजाब भर में दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक सड़के जाम करने का ऐलान किया था। वहीं आज संयुक्त किसान मोर्चे द्वारा प्रेस वार्ता की गई। इस मौके पर नेताओं ने कहा कि वे 18 अक्टूबर को मुख्यमंत्री आवास के बाहर धरना देंगे और रवनीत सिंह बिट्टू समेत आप नेताओं को मंडियों में काले झंडे दिखाकर उनका घेराव किया जाएगा।

उन्होंने ऐलान किया कि खरीद पूरी होने तक हड़ताल जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि मंडियों में आढ़तियों की दुकानों पर भी काले झंडे लगाए जाएंगे। इस मौके पर बलबीर सिंह राजेवाल ने कहा कि पंजाब सरकार खरीद को लेकर पूरी तरह से फेल हो गई है। उन्होंने कहा कि जो धरना दिया जा रहा है उसमें करीब 1000 किसान, मजदूर और आढ़ती भाग लेंगे।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt AD

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -