Loading...
Punjab Sehat Yojna
HomePunjabAmritsarPunjab News: आंगनवाड़ी कार्यकर्ता ने उठाया खौफनाक कदम, मौत, देखें वीडियो

Punjab News: आंगनवाड़ी कार्यकर्ता ने उठाया खौफनाक कदम, मौत, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

अमृतसरः आंगनवाड़ी में हेल्पर के रूप में सेवाधारी 49 वर्षीय वंदना ने अपने ही घर में आत्मदाह कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। इस दर्दनाक घटना से इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। जानकारी के अनुसार वंदना काफी समय से अकेली रह रही थी और उसके दो बेटे हैं। मिली जानकारी के अनुसार वंदना मानसिक रूप से असमर्थ हैं।

वंदना अपने आंगनवाड़ी के काम से ही अपने दोनों बेटों का पालन-पोषण और घर का गुज़ारा कर रही थी। प्राप्त जानकारी के मुताबिक आज वंदना किसी मोहल्ले में हो रहे विवाह समारोह में जाने की तैयारी कर रही थी। इस दौरान उसने एक बेटे को बैंक के काम के लिए भेजा और दूसरे बेटे को मोबाइल फोन ठीक करवाने के लिए बाहर भेजा।

कुछ समय बाद जब दूसरा बेटा घर लौटकर आया तो उसने देखा कि घर का एक कमरा अंदर से बंद था और अंदर वंदना ने खुद को आग लगा दी थी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन मौके पर पहुंच गए और लाश को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी गई। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है और जांच के बाद जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके अनुसार कार्रवाई की जाएगी।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Sehat Yojna

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -

You cannot copy content of this page