लुधियानाः जिले में क्राइम की वारदातों का ग्राफ इस कदर बढ़ गया है कि सरेआम बदमाशों द्वारा तेजधार हथियारों से हमला किया जा रहा है। ताजा मामला ढंडारी कलां इलाके से सामने आया है, जहां कुछ बदमाशों ने एक मोबाइल की दुकान में घुस कर व्यक्ति पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। इस घटना में दुकानदार के सिर और चेहरे पर गंभीर चोटे आई है। गुस्साए हमलावरों ने दुकान में पड़ा पीड़ित का लैपटाप भी तोड़ दिया।
Punjab News: गुंडागर्दी का नंगा नाच, सरेआम दुकान में घुसकर व्यक्ति पर किया हमला, देखें वीडियो#BREAKING #news #viral #VideoViral #Sikandar #Blockbuster #Gaddar #JusticeForJahnvi pic.twitter.com/q2SW49ULGp
— Encounter India (@Encounter_India) March 24, 2025
घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। वहीं घटना में घायल व्यक्ति को लोगों की मदद से उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। मामले की जानकारी देते हुए पीड़ित दीपक कुमार ने बताया कि वह ढंडारी कलां का रहने वाला है। पीड़ित के अनुसार होली के दिन उसकी बहन को कुछ लोग छेड़ रहे थे। जिसको लेकर उसने उक्त शरारती अनंसरों को समझाया कि वह हुल्लड़बाजी न करें और उसकी बहन को ना छेड़े।
दीपक मुताबिक इसी रंजिश के कारण ही बदमाशों ने उसकी दुकान में घुस कर उससे मारपीट की। पीड़ित ने कहाकि दुकान में घुसते ही बदमाशों ने उससे पूछा कि दीपक कौन है। इतने में हमलावरों ने तेजधार हथियारों से उस पर हमला कर दिया। हमलावरों ने दुकान में पड़ा लैपटाप व अन्य सामान भी तोड़ दिया। इस घटना को लेकर दीपक ने कहा कि उपचार के दौरान उसके सिर पर 19 और चेहरे पर 3 टांकें लगे है। पीड़ित ने पुलिस प्रशासन से इंसाफ की गुहार लगाई है और उक्त बदमाशों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की अपील की है।