अजनालाः असम के डिब्रूगढ़ जेल में बंद सांसद अमृतपाल सिंह के 7 साथियों का पहले ही एनएसए खत्म हो चुका है। जिसके बाद उन्हें अजनाला की अदालत में पेश किया गया। इसके बाद 26 मार्च को अमृतपाल सिंह के एक अन्य साथी वरिंदर सिंह फौजी का एनएसए भी खत्म हुआ और उसे अदालत में पेश किया गया।
पुलिस अधिकारी ने बताया कि फरवरी 2023 में अजनाला पुलिस स्टेशन पर हुए हमले के मामले में 39 नंबर एफआईआर में लिप्त वरिंदर सिंह फौजी को भी अजनाला की अदालत में पेश किया। इससे पहले अमृतपाल सिंह के 7 साथियों को पेश किया गया था। आज वरिंदर सिंह फौजी को पेश किया और पूछताछ के लिए उन्हें 5 दिन का पुलिस रिमांड मिला है।
वरिंदर सिंह फौजी के वकील रितूराज सिंह ने बताया कि पुलिस की ओर से 7 दिन का पुलिस रिमांड मांगा जा रहा था और हथियारों की रिकवरी के बारे में चर्चा की जा रही थी, जबकि हमने बहस की कि अजनाला पुलिस स्टेशन के बाहर किसी भी तरह की कोई भी गोलीबारी नहीं हुई। लंबी बहस के बाद पुलिस को 5 दिन का रिमांड मिला है।