Punjab Govt
HomePunjabBathindaPunjab News: सहकारी सोसायटी पर लाखों के गबन का आरोप, विजीलेंस से...

Punjab News: सहकारी सोसायटी पर लाखों के गबन का आरोप, विजीलेंस से जांच करवाने की मांग, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

बठिंडाः सहकारी सोसायटी किसानों को फायदा देने के लिए उनके गांव में बनाई जाती है जिससे जरूरतमंद किसान अपना हिस्सा डालकर वहां से खाद और खेतीबाड़ी का अन्य सामान खरीदते हैं लेकिन बठिंडा के विर्क खुर्द में बनी सहकारी सोसायटी किसानों का फायदा कम नुकसान ज्यादा करवा रही है।

कई किसानों की मौत के बाद उनके खाते से जाली हस्ताक्षर कर पैसे निकालने के इस सहकारी सोसायटी पर आरोप लगे हैं। कुछ किसानों का कहना है कि उन्होंने उतना कर्ज नहीं लिया था जितना सेक्रेटरी ने बना दिया है जिसके चलते बड़ी गिनती में लोगों ने अपने गांव में इकट्ठे होकर सहकारी सोसायटी पर गबन के आरोप लगाए और पूरे मामले की विजीलेंस से जांच करवाने की भी मांग की है।

जानकारी देते हुए गांव के किसान ने बताया कि पिशले 7 महीने से यहां का सैक्रेटरी रिकार्ड नहीं दे रहा था जिसके चलते हमने कमेटी को सस्पेंड कर दिया और इस मामले की जांच की जिसमें पता चला है कि इसमें 10 लाख का स्टॉक कम था जिसके चलते FIR भी दर्ज की गई थी। अब उसी कमेटी में 10 लख रुपए का और घपला होने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि कुछ किसानों की मौत होने के बाद उनके जाली हस्ताक्षर कर सोसायटी की ओर से पैसे निकाले जा रहे थे।

बठिंडा के सहायक रजिस्ट्रार सहकारी सभा हरमीत सिंह भुल्लर ने कहा कि इस मामले में जांच अभी जारी है, जो जल्द पूरी हो जाएगी। उन्होंने कहा कि हमने सैक्रेटरी प्रितपाल के खिलाफ पहले ही मामला दर्ज कर लिया है और जल्द ही उसकी गिरफ्तारी भी कर ली जाएगी।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -