Punjab Govt AD
HomePunjabLudhianaPunjab News: स्थगित हुआ Airport के उद्घाटन का कार्यक्रम, जानें मामला

Punjab News: स्थगित हुआ Airport के उद्घाटन का कार्यक्रम, जानें मामला

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

PM Modi ने करना था वर्चुअल उद्घाटन

लुधियानाः जिले में हलवारा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के उद्घाटन को लेकर कुछ दिन पहले पंजाब के कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा ने ऐलान किया था। जिसमें उन्होंने कहा था कि 27 जुलाई को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा एयरपोर्ट का वर्चुअल उद्घाटन किया जा रहा है। लेकिन अब खबर सामने आ रही है कि उद्घाटन को स्थगित कर दिया गया है। अभी इसके उद्घाटन की कोई अगली तारीख नहीं दी गई है लेकिन एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया की तरफ से बताया गया है कि फिलहाल 27 जुलाई को एयरपोर्ट उद्घाटन का कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया है।

उद्घाटन कार्यक्रम स्थगित करने की वजह के बारे में अभी कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। अभी तक एयरपोर्ट पर इमीग्रेशन, एयरलाइन, हाउस कीपिंग, तकनीकी माहिर समेत जरूरी किसी भी विभाग की तैनाती नहीं की गई है। एयरपोर्ट प्रबंधन की कोई टीम या प्रबंधक तक नहीं लगाया गया है। एयर इंडिया विस्तारा ने अभी तक कोई अनुसूची जारी नहीं की है। हालांकि कहा यह भी जा रहा है कि बिहार चुनाव और व्यस्त कार्यक्रमों के चलते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उपलब्ध नहीं हैं। दूसरी तरफ अभी तक एयरपोर्ट के कई ऐसे बेहद महत्वपूर्ण काम बाकी हैं जिन्हें मुकम्मल किए बगैर उड़ानें शुरू नहीं हो सकती। इस बारे में केंद्रीय खुफिया एजेंसियों ने अपनी रिपोर्ट दिल्ली भेज दी हैं।

इन रिपोर्ट्स में बताया गया है कि एयरपोर्ट से उड़ानें शुरू करने में कम से कम 4 से 5 महीने का समय और लग सकता है। अमर उजाला के ये मुद्दा उठाने के बाद विभागीय रिपोर्ट्स पंजाब और केंद्र सरकार को भेजी गई हैं। पंजाब पुलिस के एएसआई प्रेम सिंह की चार सदस्यीय सुरक्षा टीम ही एयरपोर्ट की सुरक्षा कर रही है। एयरपोर्ट पर पार्किंग बन चुकी है लेकिन किसी को ठेका आवंटित नहीं किया गया है। रेस्टोरेंट तो दूर कैंटीन तक नहीं है। रनवे एक्सपेंशन का काम चल रहा है, वैकल्पिक मार्ग निर्माणधीन है, सफाई बाकी है। जंगली घासफूस का एयरपोर्ट टर्मिनल के चारों और बिखराव है। इसे ही साफ करने में महीने से अधिक का समय और काफी मैन पावर की जरूरत है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt AD

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -