HomePunjabLudhianaPunjab News: कृषि विभाग-पुलिस की ‘Rafa Biotech’ में Raid, ब्रांडेड कंपनियों के...

Punjab News: कृषि विभाग-पुलिस की ‘Rafa Biotech’ में Raid, ब्रांडेड कंपनियों के नाम पर नकली खाद बरामद, आरोपी गिरफ्तार

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

लुधियानाः जिले के जगराओं में कृषि विभाग और पुलिस ने सांझे ऑपरेशन के दौरान फैक्टरी में रेड की। इस कार्रवाई के दौरान विभाग की टीम द्वारा भारी मात्रा में नकली खाद और पैकिंग सामग्री बरामद की गई। वहीं पुलिस ने नकली खाद बनाने वाले एक आरोपी को मौके से गिरफ्तार किया है। कृषि विभाग के अधिकारियों को सूचना मिली थी कि जगराओं में एक जगह पर ब्रांडेड कंपनियों के नाम पर नकली खाद तैयार कर किसानों को बेची जा रही है।

सूचना मिलने के बाद कृषि विभाग के अधिकारियों ने पहले लोकेशन ट्रेस की और उसके बाद पुलिस के साथ रेड मारने की प्लानिंग तैयार की। पुलिस व कृषि विभाग ने ज्वाइंट टीम बनाई और नकली खाद बनाने वालों का भंडाफोड़ किया। टीम ने परदेसी ढाबा के पीछे स्थित ‘राफा बायोटेक’ नाम की इकाई पर रेड की। टीम के सदस्यों ने बताया कि जांच के दौरान जिंक सल्फेट 33 प्रतिशत और मैंगनीज सल्फेट की बड़ी मात्रा अलग-अलग कंपनियों के नाम से पैक की हुई मिली।

इसके अलावा कई तैयार पैकेट भी बरामद किए गए, जिन पर नाम तो नामी कंपनियों का था, लेकिन सामग्री नकली पाई गई। कृषि विभाग के अधिकारी गुरजेश भार्गव ने बताया कि रेड के दौरान आरोपी मनोज कुमार मौके पर मौजूद था, लेकिन वह खाद बनाने या बेचने से संबंधित कोई वैध लाइसेंस पेश नहीं कर सका। इसके बाद उसे तुरंत पुलिस के हवाले कर दिया गया। पुलिस ने मौके पर मौजूद सभी सामग्री को जब्त कर सील कर दिया और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -