अमृतसरः जिले के अजनाला के रहने वाले व्यक्ति की कुछ दिन पहले इटली में दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई थी। मृतक सुखजिंदर सिंह शेरा निवासी गांव बोहलिया, अजनाला के रूप में हुई है। वहीं बेटे शेरा की मौत की खबर सुनने के बाद अब पिता कुलवंत सिंह शेरा ने भी दम तोड़ दिया।
मिली जानकारी सुखजिंदर सिंह परिवार का इकलौता बेटा था। बताया जा रहा हैकि बीते दिन शाम को सुखजिंदर का शव इटली से पंजाब आया तो बेटे का शव देखने के बाद पिता इस गम को सहन नहीं कर सके। जिसके बाद बीते दिन पिता ने भी दम तोड़ दिया। वहीं आज अजनाला के गांव बोहलिया के श्मशानघाट में बाप-बेटे का एक समय में अतिंम संस्कार किया गया। इस घटना को लेकर गांव वासियों में शोक की लहर छा गई।