Loading...
- Advertisement -
HomeBreaking NewsPunjab News: Gurpreet Gogi के निधन के बाद विधानसभा सीट को लेकर...

Punjab News: Gurpreet Gogi के निधन के बाद विधानसभा सीट को लेकर नोटिफिकेशन जारी

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

लुधियानाः जिले विधानसभा क्षेत्र पश्चिमी से आप पार्टी के विधायक गुरप्रीत गोगी के निधन के बाद पंजाब में एक और विधानसभा उपचुनाव सियासी जंग का मैदान बन गया है। पंजाब विधानसभा सचिव द्वारा लुधियाना पश्चिम विधानसभा सीट को खाली घोषित कर दिया गया है। दरअसल, हाल ही में विधायक गुरप्रीत गोगी की गोली लगने से मौत हो गई थी। इस सीट को लेकर नोटिफिकेशन जारी हो गया है।

जानकारी के मुताबिक इस सीट पर 10 जुलाई से पहले चुनाव करवाया जाएगा। यहां यह बताना जरूरी है कि किसी भी लोकसभा या विधानसभा सीट के खाली होने के 6 महीने के भीतर उपचुनाव होना जरूरी है। अब देखने वाली बात यह होगी कि हलका पश्चिमी के उपचुनाव में कौन से चेहरे चुनाव लड़ेंगे। क्योंकि विजिलेंस और ईडी के मामले में जेल में सजा काटने के बाद पूर्व कांग्रेस मंत्री भरत भूषण आशू सीट के लिए दावेदारी पेश कर सकते हैं। दूसरी ओर आप पार्टी के साथ-साथ बीजेपी भी अपने उम्मीदवार उतारेगी, जबकि अकाली दल की स्थिति समय आने पर ही स्पष्ट होगी।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -

You cannot copy content of this page