HomePunjabAmritsarPunjab News: Ranveer Allahbadia के बाद इस कॉमेडियन की बढ़ी मुश्किलें, SGPC...

Punjab News: Ranveer Allahbadia के बाद इस कॉमेडियन की बढ़ी मुश्किलें, SGPC से की शिकायत

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

मोहालीः यूटयूबर रणवीर अल्लाहबादिया के बाद अब एक ओर कॉमेडियन की मुश्किलें बढ़ती हुई दिखाई दे रही है। दरअसल, कॉमेडियन जसप्रीत सिंह के खिलाफ चंडीगढ़ के प्रोफेसर पंडित धरेनवर राव ने एसजीपीसी के प्रधान हरजिंदर सिंह धामी को शिकायत दी है। शिकायत में धरेनवर ने शो में अभद्र और अश्लील भाषा प्रयोग करने का आरोप लगाया है। इसी के साथ ही उसके खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

उनका कहना है जसप्रीत की हरकतें सिखों की छवि को नुकसान पहुंचा रही हैं और सिख संस्कृति के खिलाफ हैं। उन्होंने अपने पत्र में तीन मुख्य प्वाइंट उठाए हैं। इससे पहले प्रोफेसर राव पंजाबी गानों में शराब और गन कल्चर को लेकर आवाज उठाते रहे हैं। वहीं, उनकी याचिका पर हाईकोर्ट ने इस संबंध में आदेश भी जारी किए थे।

पत्र में उठाए गए सवाल

  • ओटीटी और डिजिटल प्लेटफॉर्म पर मौलिक और आपत्तिजनक भाषा के इस्तेमाल से किशोरों पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है।
  • यह सिख संस्कृति में भी पाया जाता है।
  • भारत के मशहूर शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट ‘ में अभद्र भाषा का प्रयोग करने वाले जसप्रीत सिंह के खिलाफ कार्रवाई की जाए, क्योंकि वह पगड़ीधारी सिख होने के बावजूद भी अभद्र भाषा का प्रयोग करते हैं। डिजिटल मंच से उनका ऐसा करना पगड़ी पहनने वाले सभी सिखों का अपमान है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -