Loading...
HomePunjabAmritsarPunjab News: तस्कर के घर पर प्रशासन ने की कार्रवाई, CP Bhullar...

Punjab News: तस्कर के घर पर प्रशासन ने की कार्रवाई, CP Bhullar का आया बयान, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

अमृतसरः जिले के थाना बी डिवीजन के अंतर्गत आने वाले मंदिर वाला बाजार इलाके में नशा तस्कर के घर पर प्रशासन द्वारा कार्रवाई की गई है। जहां नगर निगम और पुलिस द्वारा तस्कर के घर पर पीला पंजा चलाया गया। मामले की जानकारी देते हुए पुलिस कमिशनर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने बताया कि नशे के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत यह 19वीं डेमोलिशन की गई है। उन्होंने कहा कि ड्रग मनी से बनी किसी भी संपत्ति को कानून बर्दाश्त नहीं करेगा।

सीपी भुल्लर ने कहा कि यह कुख्यात परिवार पहले भी नशा तस्करी के कई मामलों में शामिल रहा है। परिवार के सदस्यों के खिलाफ थाना बी डिवीजन में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामले दर्ज हैं, जिनमें हेरोइन की बरामदगी भी शामिल थी। इलाके के लोग लंबे समय से उनकी गैरकानूनी गतिविधियों से परेशान थे। भुल्लर ने कहा कि यह कार्रवाई समाज के लिए एक सख्त और साफ संदेश है कि नशों से कमाया गया पैसा आखिरकार तबाही ही लाता है।

उन्होंने बताया कि हाल में चलाए गए विशेष अभियानों के दौरान दर्जनों नशा तस्कर और गैंगस्टर गिरफ्तार किए गए हैं, बड़ी मात्रा में हेरोइन, ड्रग मनी, हथियार और चोरी के वाहन बरामद हुए हैं। उन्होंने जनता से अपील की कि नशा तस्करी या गैंगस्टरों संबंधित कोई भी जानकारी एंटी गैंगस्टर हेल्पलाइन नंबर 9394693946 पर दें। जानकारी देने वाले की पहचान पूरी तरह गुप्त रखी जाएगी और उपयोगी सूचना पर इनाम का प्रावधान भी है।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -

You cannot copy content of this page