Punjab Govt Advertisement
HomePunjabMogaPunjab News: बाढ़ पीड़ितों को लेकर Actor Sonu Sood और उनकी बहन...

Punjab News: बाढ़ पीड़ितों को लेकर Actor Sonu Sood और उनकी बहन ने कही ये बात, देखें Live

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

मोगाः बॉलीवुड अभिनेता और समाजसेवी सोनू सूद एक बार फिर संकट की घड़ी में लोगों की मदद के लिए आगे आए हैं। इस बार उनका फोकस पंजाब में आई भीषण बाढ़ और इससे प्रभावित हजारों परिवारों की मदद में है। मोगा में आयोजित एक प्रेस वार्ता के दौरान सोनू सूद और उनकी बहन मालविका सूद ने मीडिया से बातचीत की और राहत कार्यों की जानकारी दी। सोनू सूद ने कहा कि पहले कोरोना और अब पंजाब की बाढ़ दोनों ने प्रदेश को गहरी चोट दी है। लेकिन हम हाथ पर हाथ रखकर बैठने वालों में से नहीं हैं। पंजाब के हर गांव तक राहत सामग्री पहुंचाई जाएगी।

उन्होंने बताया कि सूद फाउंडेशन के माध्यम से लगातार जरूरतमंदों तक राशन, दवाइयां और अन्य जरूरी सामान पहुंचाया जा रहा है। सोनू सूद ने यह भी कहा कि उनकी बहन मालविका सूद इस राहत कार्य की अगुवाई कर रही हैं और ग्राउंड लेवल पर सेवा में जुटी हुई हैं।

उन्होंने कहा कि कोरोना काल में भी हमने बिना रुके जनता की सेवा की थी और अब बाढ़ के समय भी हम हर जरूरतमंद तक पहुंचने का प्रयास कर रहे हैं। हालांकि हालात थोड़े सामान्य जरूर हुए हैं, लेकिन असल समस्याएं अब सामने आएंगी। प्रेस वार्ता के दौरान सोनू सूद ने पंजाब सरकार और स्थानीय प्रशासन द्वारा किए जा रहे प्रयासों की सराहना भी की और कहा कि समाज के हर वर्ग को मिलकर इस संकट का सामना करना होगा। मालविका सूद ने बताया कि सूद फाउंडेशन की टीम लगातार जमीनी स्तर पर काम कर रही है और उन्हें जनता से जो समर्थन मिल रहा है वहीं उनकी असली ताकत है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt Advertisement

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -