Punjab Govt
HomePunjabLudhianaPunjab News: Sanitary Store पर फायरिंग करने वाला आरोपी गिरफ्तार

Punjab News: Sanitary Store पर फायरिंग करने वाला आरोपी गिरफ्तार

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

लुधियाना: एसएसपी अंकुर गुप्ता के दिशा निर्देशों पर स्थानीय पुलिस ने फायरिंग करने के मामले मे एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पहचान रोबिन कुमार पुत्र रंजीत कुमार वासी भवानी मंदिर सुलतानपुर लोधी जिला कपूरथला के रूप मे हुई है।

इस संबंध मे जानकरी देते हुए एसपी परमिंदर सिंह हीर ने बताया कि Gurunanak Sanitary and Hardware Store के संचालक जतिंदर सिंह ने पुलिस को शिकायत दर्ज करवाई थी। जिसमे पीड़ित ने पुलिस को बयान दिए कि 25 जनवरी को वह परिवार के साथ श्री हजूर साहिब गया था।

जब वह 31 जनवरी को स्टोर पर आया तो उसने देखा कि स्टोर के शटर पर गोलियों के निशान थे। जिसके बाद उसे गोलियों के खोल और एक मैगजीन स्टोर के पास पड़ी मिली। जतिंदर को स्टोर के कैमरे चैक करने पर पता चला कि आल्टो कार मे सवार अज्ञात हमलावरों द्वारा गोलिया चलाई गई है। पुलिस ने शिकायत पर कार्रवाई करते हुए उक्त आरोपी को 2 पिस्टल, एक मैगजीन,10 कारतूसों, आल्टो गाड़ी और 2 मोबाइल के साथ काबू कर लिया।

पुलिस को जांच के दौरान पता चला कि इससे पहले भी 2019 मे जतिंदर पर हमला हुआ था। जो उसके जीजा रुपिंदर सिंह ने तलाक का बदला लेने के लिए करवाया था। पुलिस इस मामले मे संलिप्त आरोपियों की छानबीन कर रही है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -