Punjab Govt
HomePunjabBathindaPunjab News: 300 से लेकर 500 में चाइना डोर बेचता आरोपी गिरफ्तार,...

Punjab News: 300 से लेकर 500 में चाइना डोर बेचता आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

भारी मात्रा में चाइना डोर के गट्टू बरामद

बठिंडाः पंजाब सरकार द्वारा चाइना डोर पर प्रतिबंध लगा हुआ है, लेकिन उसके बावजूद बसंत का त्यौहार नजदीक आते ही चाइना डोर की बिक्री शुरू हो जाती है। आए दिन अलग-अलग जिलों में भारी मात्रा में चाइना डोर के गट्टू पुलिस पकड़ रही है, लेकिन फिर भी चाइना डोर की बिक्री थमने का नाम नहीं ले रही। वहीं जिले में पुलिस ने चाइना डोर के गट्टू बरामद करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने आरोपी से 20 गट्टू बरामद किए है। मामले की जानकारी देते हुए केनाल थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी चाइना डोर के गट्टू 300 से लेकर 500 रुपए में बेच रहा था। जिसके बाद गुप्त सूचना के आधार पर आरोपी को चाइना डोर के गट्टू सहित गिरफ्तार किया है। केनाल थाना के एचओ ने बताया कि आरोपी टेंट की दुकान चलाता है और दुकान की आड़ में चाइना डोर बेच रहा था। जिसके बाद आरोपी को गिरफ्तार करके आगे कार्रवाई की जाएगी।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -