Punjab Govt
HomePunjabAmritsarPunjab News: सरपंच पर गोली चलाने के मामले में हथियार सहित आरोपी...

Punjab News: सरपंच पर गोली चलाने के मामले में हथियार सहित आरोपी गिरफ्तार

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

अमृतसरः जिले पुलिस ने सरपंच पर जानलेवा हमला करने के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्ता कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार किया है। दरअसल, आरोपी रविंदर सिंह ने आपसी विवाद के बाद सरपंच सविंदर सिंह की गाड़ी पर गोली चला दी। बॉर्डर रेंज के डीआईजी सतिंदर सिंह के निर्देश पर, अमृतसर ग्रामीण के एसएसपी चरणजीत सिंह के नेतृत्व में कथुनगल थाना प्रभारी खुशबू शर्मा ने विशेष टीम का गठन किया।

तकनीकी सहायता और मुखबिर की सूचना के आधार पर टीम ने आरोपी रविंदर सिंह को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी चाटीविंड लेहल का रहने वाला है। पुलिस ने आरोपी के पास से घटना में इस्तेमाल किया गया रिवॉल्वर और एक बंदूक बरामद की है। जांच में पता चला है कि आरोपी के खिलाफ पहले से भी एक मामला दर्ज है। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की गहन जांच कर रही है और आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। मामला आर्म्स एक्ट की धारा 25/27-54-59 के तहत दर्ज किया गया है। क्षेत्र में शांति और सौहार्द बनाए रखने के लिए पुलिस सतर्क है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -