लुधियानाः जिले में टोल प्लाजा पर वीआईपी लेन में ट्रक हादसा होने की घटना सामने आई है। इस घटना में ट्रक क्षतिग्रस्त हो गया। वहीं वीआईपी लेन में लोगों में अफरा-तफरी मच गई। मिली जानकारी के अनुसार ट्रक बैरीगेट्स और पत्थर के डिवाइडर से टकराकर क्षतिग्रस्त हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रक का चालक बुज़ुर्ग व्यक्ति है। कहा जा रहा है कि झपकी आने के कारण हादसा हो गया।
इस दौरान ट्रक का संतुलन बिगड़ गया। गनीमत रही कि घटना में कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। हालांकि एक कर्मचारी घायल हुआ, जिसे अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। समय रहते वाहन रुक जाने से एक बड़ी दुर्घटना होने से बच गई। लोगों द्वारा घटना की सूचना पुलिस को दी गई। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को नियंत्रण में लिया और मामले की जांच शुरू कर दी।
