Loading...
Punjab Sehat Yojna
HomeChandigarhPunjab News: कांग्रेस नेता प्रताप बाजवा के खिलाफ 'AAP' का बैंड बाजे...

Punjab News: कांग्रेस नेता प्रताप बाजवा के खिलाफ ‘AAP’ का बैंड बाजे के साथ प्रदर्शन, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

चंडीगढ़ः कांग्रेस के दिग्गज नेता व विधायक प्रताप बाजवा के खिलाफ आप पार्टी ने मोर्चा खोल दिया। इसी दौरान सेक्टर 4 में विधायक के होस्टल के बाहर आप पार्टी की ओर से बैंड बाजे के साथ प्रदर्शन किया जा रहा है और जमकर नारेबाजी की जा रही है। प्रताप सिंह बाजवा ने पंजाब कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ पर एक टिप्पणी की थी और इस टिप्पणी पर अब आम आदमी पार्टी ने उनके खिलाफ मोर्चा खोला है। आम आदमी पार्टी अब बाजवा के होस्टल के बाहर प्रदर्शन कर रहे है। दरअसल, पंजाब के जंडियाला गुरु में आयोजित एक रैली में उन्होंने मंत्री हरभजन सिंह के पिता के पेशे के लेकर बयान दिया था।

हरभजन सिंह के पिता बैंड बजाने का काम करते हैं। प्रताप सिंह बाजवा ने एक रैली में कहा, ‘5वे लुटेरा यहां का ईटीओ है, जो पहले बैंड बजाता रहा है। ऐसे में अब इसका बैंड आप पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा होस्टल के बाहर बजाकर किया जा रहा है। दरअसल, बीते दिन पंजाब विधानसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेसी नेता प्रताप सिंह बाजवा द्वारा पंजाब के कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ के बारे में की गई दुर्भाग्यपूर्ण और आपत्तिजनक टिप्पणी की आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने कड़ी निंदा की थी।

पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा, वन मंत्री लाल चंद कटारूचक और ‘आप’ पंजाब के मीडिया प्रभारी बलतेज पन्नू ने संयुक्त रूप से इस टिप्पणी की जोरदार शब्दों में निंदा की थी। तीनों नेताओं ने कांग्रेस पार्टी को दलित-विरोधी मानसिकता वाली पार्टी करार देते हुए बाजवा और कांग्रेस को 24 घंटे के भीतर माफी मांगने की सख्त चेतावनी दी थी, अन्यथा सख्त कानूनी और राजनीतिक कार्रवाई की चेतावनी दी थी।

बीते दिन प्रताप सिंह बाजवा के इस बयान पर मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ ने तीखा पलटवार किया था। उन्होंने कहा, ‘बाजवा ने मेरे पिता के प्रोफेशन पर टिप्पणी की है लेकिन मुझे बैंड वाले का बेटा होने पर गर्व है। मेरे पिता ने मेहनत की है, कोई तस्करी नहीं की। मैं पीसीएस की परीक्षा पास करके अपनी काबिलियत से यहां तक पहुंचा हूं। ये कांग्रेसी नेता सोने का चम्मच लेकर पैदा हुए हैं। इसलिए इन्हें भेदभाव करने की आदत है।’

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Sehat Yojna

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -

You cannot copy content of this page