HomePunjabTarn TaranPunjab News: शादी समारोह में आप पार्टी के सरपंच की गोली मारकर...

Punjab News: शादी समारोह में आप पार्टी के सरपंच की गोली मारकर हत्या देखो वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

तरनतारनः पंजाब में गोलियां चलने की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही। वहीं ताजा मामला तरनतारन से सामने आया है, जहां मैरिज पैलेस में शादी समारोह के दौरान आप पार्टी के सरपंच की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मिली जानकारी के अनुसार तरन तारन-बठिंडा राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित सिद्धू फार्म में एक शादी समारोह के दौरान 2 युवकों द्वारा घटना को अंजाम दिया गया।

इस घटना में ठठिया महंता गांव के सरपंच हरपिंदर सिंह उर्फ हैप्पीकी मौत हो गई। वहीं इस घटना में सरपंच का चचेरा भाई घायल हो गया। घटना को लेकर लोगों में हड़कंप मच गया। वहीं घायल व्यक्ति को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। घटना को अंजाम 2 व्यक्तियों द्वारा दिया गया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच में जुट गई।

घटनास्थल पर मौजूद लोगों के अनुसार, अचानक मोटरसाइकिल सवार दो नौजवान पैलेस के बाहर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने बाहर बाइक खड़ी की और सीधे अंदर चले गए। कुछ ही पलों में उन्होंने पीचे से सरपंच हैप्पी पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। गोलियां लगते ही समारोह में अफरा-तफरी मच गई। हमले में उनका चचेरा भाई भी घायल हो गया। दोनों को तुरंत निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने हरविंदर सिंह उर्फ हैप्पी को मृत घोषित किया। घटना की सूचना मिलते ही डीएसपी जगबीर सिंह, कमलजीत सिंह औलख और सीआईए स्टाफ के इंचार्ज प्रभजीत सिंह भारी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे।

पुलिस ने पैलेस को घेर कर जांच शुरू कर दी है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि यह वारदात गैंगस्टर गतिविधियों या संभावित फिरौती से जुड़ी हो सकती है। हालाांकि पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सभी पहलुओं को ध्यान में रख कर गहराई से जांच की जा रही है। भारी समारोह में इस तरह की वारदात ने पूरे इलाके में दहशत का माहौल पैदा कर दिया है। शादी की खुशियाँ पल भर में मातम में बदल गईं। पुलिस का दावा है कि आरोपियों की पहचान कर उन्हें जल्दी ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -