चंडीगढ़: पंजाब में आम आदमी पार्टी (आप) की लैंड पूलिंग नीति को लेकर मामला लगातार गरमाता जा रहा है। वहीं इस नीति को लेकर अब पार्टी के अंदर ही विवाद शुरू हो गया। बताया जा रहा है कि आज इसी मामले को लेकर पार्टी के ब्लॉक प्रधान तपिंदर सिंह योद्धा ने पद से इस्तीफा दे दिया है। इस घटना ने नीति को लेकर पार्टी के अंदर चल रही चर्चा को और भी स्पष्ट कर दिया है।

‘आम आदमी पार्टी’ के ब्लॉक प्रधान तपिंदर सिंह योद्धा ने सोमवार को सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए अपना फैसला जनता के सामने रखा। उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा है कि वह पार्टी के अन्य कार्यों से सहमत हैं, लेकिन किसानों से ज़मीनें छीनने वाली इस लैंड पूलिंग नीति का समर्थन नहीं कर सकते और इसी कारण वह अपना पद छोड़ रहे हैं।