Punjab Govt
HomePunjabPathankotPunjab News: आप सरकार की पहल, सिविल अस्पताल में बन रहा क्रिटिकल...

Punjab News: आप सरकार की पहल, सिविल अस्पताल में बन रहा क्रिटिकल केयर सेंटर, होगा मुफ्त ईलाज, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

पठानकोटः आम आदमी अपने सपनों के घर को सजाने-संवारने में अपनी पूरी ज़िंदगी की कमाई लगा देता है, लेकिन अगर इसी बीच परिवार का कोई सदस्य बीमार पड़ जाए, तो उसे अपने परिवार के सदस्य को बचाने में अपनी पूरी ज़िंदगी की कमाई लगानी पड़ जाती है। जिससे आम आदमी के लिए घर बनाने का सपना मात्र सपना बनकर ही रह जाता है। लेकिन अब राज्य में आप सरकार ने एक बड़ा प्रयास किया है। सरकार द्वारा सिविल अस्पताल में एक क्रिटिकल केयर सेंटर बनाया जा रहा है। जहां गरीब लोगों को निजी अस्पतालों जैसा महंगा इलाज मुफ़्त में मिल सकेगा। बता दें कि इस भवन का काम तेजी से चल रहा है और जल्द ही इसे शुरू करके लोगों के इलाज के लिए खोल दिया जाएगा।

इस संबंध में जब हमने सिविल अस्पताल के एसएमओ सुनील चंद से बात की, तो उन्होंने बताया कि सिविल अस्पताल में क्रिटिकल केयर सेंटर भवन का काम तेजी से चल रहा है और 50 प्रतिशत तक काम पूरा भी हो चुका है। उन्होंने कहा कि भवन का काम जल्द ही पूरा हो जाएगा, जिसके बाद इस क्रिटिकल केयर सेंटर में लोगों को वेंटिलेटर और अन्य महंगे इलाज मुफ्त में उपलब्ध कराए जाएंगे। उन्होंने कहा कि इस क्रिटिकल केयर सेंटर के शुरू होने के बाद लोगों को महंगे इलाज के लिए निजी अस्पतालों में नहीं जाना पड़ेगा।

वहीं, जब हमने इस संबंध में स्थानीय लोगों से बात की, तो उन्होंने राज्य सरकार की इस पहल की सराहना की और कहा कि सरकार द्वारा उठाया गया यह एक बहुत अच्छा कदम है क्योंकि एक आम आदमी को अपने परिवार का भरण-पोषण करना बहुत मुश्किल होता है। ऐसे में अगर परिवार को कोई बीमारी आ जाती है, तो जीवन भर की कमाई उस बीमारी के इलाज पर खर्च हो जाती है। ऐसे में सरकार द्वारा बनाए जा रहे इस क्रिटिकल केयर सेंटर के निर्माण के बाद लोगों को राहत मिलेगी और निजी अस्पतालों में महंगा इलाज यहीं मुफ्त में मिल सकेगा।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -