Punjab Govt
HomePunjabAmritsarPunjab News: लड़की का फोन छीनकर भागे निहंग बाणे में नौजवान को...

Punjab News: लड़की का फोन छीनकर भागे निहंग बाणे में नौजवान को किया काबू, जमकर की छित्तर परेड, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

अमृतसरः नए साल के मौके पर सच्चखंड श्री हरिमंदिर साहिब में जहां देश–विदेश से श्रद्धालु माथा टेकने के लिए आ रहे है। जहां नए साल का जश्न मनाया जा रहा है। जहां भीड़ का फायदा उठाने के इरादे से निहंग बाण में नौजवानों ने बाहर से आई लड़की का फोन छीन गया। इस दौरान सिखों ने एक नौजवान को काबू कर लिया, जबकि दूसरा मौके से फरार हो गया। कोट खालसा के वरुण नामक को काबू किया गया। नौजवान ने बताया कि उसके साथी ने ही उसे बाणा पहनाया है और दरबार साहिब में उसे माथा टेककर जाने के लिए कहा था।

उक्त फरार नौजवान सिमरणपाल उर्फ सिम्मा है। वहीं सिखों ने बताया कि भीड़ के बीच एक युवती का मोबाइल फोन छीनकर कुछ युवक फरार होने लगे। इस दौरान वहां मौजूद संगत और सेवादारों की नजर आरोपियों पर पड़ गई। पीछा किए जाने पर एक युवक को लोगों ने दबोच लिया, जबकि उसके अन्य साथी मौके से फरार हो गए। पकड़े गए युवक ने निहंग बाना पहन रखा था। शुरुआत में आरोपी ने खुद को एक निहंग जत्थेबंदी से जुड़ा बताया, लेकिन जब लोगों ने उससे सख्ती से पूछताछ की तो उसने अपनी गलती स्वीकार कर ली।

आरोपी ने अपने साथियों के बारे में भी जानकारी दी। इसके बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया। वायरल वीडियो में युवक ने बताया कि आरोपी ने युवती को कृपाण दिखा डराने का प्रयास किया। जिसके बाद उसके साथियों ने उसका फोन छीना और फरार हुए। पिटाई के बाद आरोपित युवक ने जानकारी दी कि वह किसी निहंग जत्थेबंदी का हिस्सा नहीं ह। वह अपने दोस्तों के घर गया था। जहां उसे ये निहंग बाणा पहना दिया गया। उसे तो सिर पर दस्तार भी पहनना नहीं आती। ये भी उसके दोस्तों ने ही उसे पहनाई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -