HomePunjabLudhianaPunjab News: पैलेस में वेटर की वेष में घुसा चोर, दूल्हे की...

Punjab News: पैलेस में वेटर की वेष में घुसा चोर, दूल्हे की मां के लाखों रुपए और गहने लेकर हुआ फरार

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

लुधियानाः जिले में चोरों ने अब घटना को अंजाम देने का नया तरीका अपनाना शुरू कर दिया। वहीं जिले के समराला के निजी पैलेस में विवाह समारोह में अज्ञात चोर वेटर की ड्रेस पहनकर पहुंच गया और मौका देखते ही दूल्हे की मां का पर्स चुराकर वहां से फरार हो गया। परिजनों ने बताया कि पर्स में डेढ़ लाख रुपये नगदी और करीब 50 हजार रुपये के गहने थे। घटना वहां लगे सीसीटीवी में कैद हो गई।

पीड़ित परिवार ने पुलिस को शिकायत दे दी है, वहीं समराला पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति पर मुकदमा दर्ज कर दोषी की तलाश की जा रही है। दूल्हे गुरशरणदीप सिंह निवासी भमारसी, नजदीक सरहिंद, जिला फतेहगढ़ साहिब से बातचीत की गई तो उन्होंने बताया कि बीते दिन उनके विवाह का समागम समराला के खन्ना रोड स्थित एक निजी पैलेस में चल रहा था। समारोह के दौरान अज्ञात व्यक्ति ने उनकी मां का पर्स चुरा लिया। उन्होंने पर्स की खोजबीन की लेकिन कुछ पता नहीं चला। पर्स में नकदी के अलावा लड़की वालों की ओर से मां को शगुण में दिए गहने भी थे।

गुरशरणदीप सिंह ने इस सारी घटना का जिम्मेदार निजी पैलेस के प्रबंधक को बताया और कहा कि बैंक्वेट हाल के दोनों दरवाजे खुले थे और सीसीटीवी में पता चला कि चोर वेटर के ड्रेस में आया था। गुरशरण ने कहा कि बैंक्वेट हाल मैनेजमेंट की जिम्मेदारी बनती है कि अज्ञात व्यक्ति अंदर ना आए। उनकी अनदेखी के कारण यह घटना घटी है, इसलिए पुलिस को उनके खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए। समराला पुलिस के एसएचओ गुरमीत सिंह ने कहा कि अज्ञात चोर ने वेटरों जैसी ड्रेस पहनी हुई थी, जिसकी सीसीटीवी फोटो भी सामने आई है। चोरी की घटना के संबंध में पुलिस द्वारा अज्ञात व्यक्ति पर मुकदमा दर्ज कर लिया है और दोषी की तलाश की जा रही है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -