लुधियाना: तेज रफ्तार ट्रक ने सवारियों से भरे ऑटो रिक्शा को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद ऑटो पलट गया। जिससे मौके पर चीख-पुकार मच गई और लोग इकट्ठा हो गए। हादसा डंडारी कलां इलाके में सुबह करीब 11:15 बजे हुआ। ऑटो में कई महिलाएं और बच्चे सवार थे। टक्कर इतनी भीषण थी कि ऑटो का अगला हिस्सा बुरी तरह टूट गया।
गनीमत रही कि इस हादसे में किसी भी तरह का कोई जानी नुक्सान नहीं हुआ। कुछ लोगों को हल्की चोटें आई है उन्हें सिविल अस्पताल दाखिल करवाया गया है। ऑटो में सवार यात्रियों ने बताया कि ट्रक चालक तेज रफ्तार में बिना संकेत दिए मोड़ काट रहा था। ट्रक पीछे से सीधा आकर टकराया और ऑटो पलट गया। हादसे के बाद आरोपी ड्राइवर मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रक को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
