फगवाड़ाः जिले में एक बड़ा सड़क हादसा हो गया है। जहां, एक निजी बस आनंदपुर साहिब से फगवाड़ा की ओर आ रही थी। इसी दौरान बस ड्राइवर ने बस को ‘नो एंट्री’ वाले इलाके में घुसा दिया और बगल से आ रही एक मोटरसाइकिल को बस के नीचे कुचल दिया। मौके पर देखा गया कि मोटरसाइकिल का फ्रेम टूटकर अलग हो गया था, लेकिन किसी की जान नहीं गई।
मोटरसाइकिल चालक ने बताया कि मैं एक तरफ से आ रहा था, तभी तेज़ी से आती बस ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। हमने मोटरसाइकिल से कूदकर किसी तरह अपनी जान बचाई है। सूचना पाकर फगवाड़ा पुलिस की PCR टीम मौके पर पहुंची और बस को एक तरफ हटवा दिया। पत्रकारों से बातचीत के दौरान बस ड्राइवर ने अपनी गलती मान ली। उसने कहा, मैंने बस को ‘नो एंट्री’ वाले इलाके में इसलिए घुसा दिया, क्योंकि आज छुट्टी होने के कारण बाज़ारों में ज़्यादा भीड़ नहीं थी। जिसके कारण ये हागसा हो गया है।
