लुधियानाः जिले के बाबा संदीला कालोनी गांव धांधरा में व्यक्ति सिलेंडर में आग लगा दी। जिसके बाद वह आग लगे सिलेंडर को लेकर लोगों के घर में घुस रहा है। इस घटना को लेकर इलाका निवासियों में दहशत का माहौल पाया जा रहा है। वहीं मामले की जानकारी देते हुए राजवीर कौर ने बताया कि मनदीप सिंह, पत्नी मधुबाला, मां नरिंदर कौर और बहन ने घर में एक व्यक्ति रखा हुआ है।
महिला का आरोप है कि उक्त व्यक्ति इलाका निवासियों पर हमला करता है। देर रात लोहड़ी के पर्व के दौरान सभी जश्न मना रहे थे। इस दौरान व्यक्ति ने हमारे घर पर तलवारों से हमला किया। इस घटना के दौरान अपनी जान बचाकर वह घरों में छिपे रहे। जिसके बाद उक्त परिवार ने सिलेंडर को आग लगा दी और घर में दरवाजे के ऊपर से फेंक दिया। घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पीड़ित का आरोप है कि इसके बाद अन्य पड़ोसी के घर पर हमला किया गया।
इलाका निवासियों का आरोप है कि उक्त परिवार कहता है कि पूरी कालोनी में उनका राज चलता है और वह कालोनी में किसी को रहने नहीं देंगे। पीड़िता ने कहा कि सारा परिवार खुद ऑटो में बैठ गया, जिसके बाद व्यक्ति ने सिलेंडर को आग लगाकर घटना को अंजाम दिया। घटना की शिकायत पुलिस कमिश्नर को दे दी गई है। जहां इलाका निवासियों ने उक्त परिवार के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की अपील की है। वहीं पुलिस कमिश्नर कुलदीप चहल ने आश्वासन दिया है कि उक्त परिवार के खिलाफ जल्द सख्त कार्रवाई की जाएगी।