Punjab Govt
HomePunjabPathankotPunjab News: National Highway पर चलती गाड़ी में लगी आग, मौके पर...

Punjab News: National Highway पर चलती गाड़ी में लगी आग, मौके पर पहुंची Fire Brigade, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

पठानकोटः नेशनल हाईवे पर डमटाल स्थित एक चलती गाड़ी में आग लग गई। आग की लपटें देख मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। गाड़ी चालक ने तुरंत बाहर निकल अपनी जान बचाई। देखते ही देखते आग इतनी तेजी से फैली की कुछ ही मिनटों में आग ने पूरी कार को अपनी चपेट में लिया। जिसके बाद लोगों ने फायरब्रिगेड को सूचना दी, जिसके बाद मौके पर पहुंची फायर टीम ने आग पर काबू पाया।

फायरमैन अश्वनी कुमार ने बताया कि उन्हें करीब पौने 12 बजे आग की सूचना मिली थी। जिसके बाद वह मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाने की कोशिश की, जबतक आग पर काबू पाया तब तक पूरी गाड़ी जलकर राख हो गई। आग की घटना में फिलहाल किसी भी तरह का कोई जानी नुक्सान नहीं हुआ है। मौके पर पहुंची पुलिस अधिकारी ने बताया कि अचानक शार्ट सर्किट होने से आग लगी है। जिससे पूरी गाड़ी जलकर राख हो गई है। जिसके बाद सड़क सुरक्षा टीम को मौके पर बुलाया और ट्रैफिक को नियंत्रित किया।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -